रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जयपुर में तेज रफ्तार टिप्पर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। यहां तक की सड़क भी खून से लाल हो गई थी। ड्राइवर नशे में था।

हादसे में 10 से ज्यादा घायल हो गए। 3 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे टिप्पर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मौके से डंपर को भी हटाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
Advertisement


