रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में दिनदहाड़े सुबह 8 बजे एक ज्वेलर्स के घर से 7 करोड़ रुपए लूट लिए गए। पांच लुटेरे निहंग सिंह के बाणे में आए। इनमें एक लुटेरे ने ज्वेलर्स की पत्नी के सिर पर पिस्टल तान दिया और परिवार को भी बंधक बना डाला।
लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद बदमाश सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। जाते सयम वे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। घटना जेल रोड स्थित 5 नंबर गली की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


