रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में कासाबाद गांव में 9 वर्षीय बच्चे अमन की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। सिविल अस्पताल लुधियाना में डॉक्टरों के पैनल ने रविवार को देर शाम पोस्टमॉर्टम किया। जिसमें यौन शोषण के कोई बाहरी निशान नहीं मिले। हालांकि, पूरी तरह पुष्टि के लिए स्वैब सैंपल केमिकल जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। शव की हालत से शक है कि जिस दिन अमन लापता हुआ है उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई है।
पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. पवन और डॉ. अभयदीप शामिल थे। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के शरीर पर सिर्फ एक गंभीर चोट पाई गई। तेजधार हथियार से गला रेता गया था, जिससे सांस की नस कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। शरीर पर जोर-जबरदस्ती के कोई निशान नहीं मिले हैं।
Advertisement


