रोज़ाना मेल : इस वर्ष अब तक 86 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जम्मू और कश्मीर के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी के गुफा मंदिर में पूजा अर्चना की है।श्रद्धालुओं की संख्या वर्ष के अंत तक और बढ़ने की उम्मीद है, और यह आंकड़ा दिसंबर तक 95 लाख को पार कर सकता है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि हर साल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल, 2023 में यात्रा ने 95 लाख का नया रिकॉर्ड स्थापित किया था, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था।
आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।अक्तूबर के दूसरे हिस्से में त्योहारों के चलते दैनिक श्रद्धालुओं की संख्या 14,000 से 18,000 के बीच रही और दिवाली और अन्य त्योहारों के बाद वर्तमान में यह संख्या 28,000 से 38,000 के बीच हो गई है।





