रोजाना मेल ( चंडीगढ़): पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने दो करीबी साथी अमन अरोड़ा (कैबिनेट मंत्री) और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रमुखों जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों अध्यक्षों ने सीएम मान से मुलाकात की। सीएम मान ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी सांझी की। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने फैंसला लिया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी वर्किंग प्रेसिडेंट के तौर पर काम करेंगे। आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे व नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।
Advertisement




