रोजाना मेल (नई दिल्ली): वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अगले हफ्ते इस बिल को संसद में पेश किया जाएगा। अगर संसद में यह बिल पास हुआ तो 2029 से देश भर में एक साथ चुनाव होंगे। सरकार इस बिल पर आम सहमति बनाना चाहती है जिसके चलते संसद से बिल को चर्चा के लिए ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास भेजा जायेगा। कमेटी के मुताबिक बिल पास हुआ तो कई राज्य विधानसभाओं कार्यकाल घटेगा। 2023 के आखिर में जिन राज्यों में चुनाव हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।
इससे पहले 1952,1957,1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा, के चुनाव एक साथ हुए थे। 1968 और 1969 में कई विधानसभाएं समय से पहलेनी भंग कर दी गई थी। फिर 1970 में लोकसभा भी भंग कर दी थी।
Advertisement




