रोजाना मेल (रोहतक): हरियाणा के रोहतक के महम में गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ में बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगडा ने पंजाब के किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। जांगडा ने कहा कि किसान नशे के सौदागर और कसाई हैं। जहां पर उनका आंदोलन हुआ वहां के आसपास से 700 लड़कियां गायब हुई और एक व्यक्ति की लाश मिली। पिछले आंदोलन में एक व्यक्ति की फंदे से लटकी लाश मिली। राकेश टिकैत और गुरनाम चढूनी के चुनाव हराने पर उन्होंने कहा कि इनकी हैसियत क्या है?
जांगडा ने किसानों पर हरियाणा में नशा फैलाने के भी आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कारण हरियाणा में कोई नशे का टीका लगा रहा है तो कोई भुक्की, स्मैक और कोकीन खा रहा है। 2021 से एक साल तक टिकरी और सिंधु बार्डर पर जो पंजाब के नशेड़ी बैठे थे उन्होंने सारा नशे का नेटवर्क हरियाणा में फैला दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उधर किसानों ने कहा कि अगर 700 लड़कियां गायब हुई तो एक भी एफआईआर दिखाई जाए।




