रोजाना मेल (गुरुग्राम): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। हालांकि उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। चौटाला के निधन के बाद हरियाणा की राजनीति लॉबी में शोक की लहर है। चौटाला भर्ती घोटाले में जेल भी रहे थे।
Advertisement




