रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जेएंडके के पुंछ जिले में एलओसी के पास आर्मी की गाड़ी 350 फीट गहरी खाई में जा गिरी। आर्मी की गाड़ी में 18 जवान सवार थे जिनमें से पांच जवानों की मौत हो गई। तीन जवान लापता हैं और दस जवान घायल हैं। जवानों में चार जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंच गई। आर्मी की गाड़ी सभी जवानों को एलओसी की तरफ ले जा रही थी। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। यह हादसा ड्राइवर के संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ बताया गया है।
Advertisement




