रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के परशुराम नगर में शादी समारोह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक ने बिना बुलाए शादी में डांस करते हुए शराब के नशे में लड़कियों को छेड़ रहे व्यक्ति का विरोध किया था जिसके बाद उसने अपने साथी बुला कर पहले तो घर पर हमला कर दिया और बाद में उसी व्यक्ति को अपनी कार के नीचे दे कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी गाड़ी समेत वहां से फरार हो गए है। थाना आठ की पुलिस ने करीब 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक का नाम अमर निवासी परशुराम नगर है जो 43 साल का है। वह लेबर का काम करता था जिसके चार बच्चे भी है।
Advertisement




