रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बीच हरियाणा में पुलिस ने 39 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े हैं। ये सभी गैरकानूनी तरीके से हिसार के हांसी में रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में 14 पुरुष, 11 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक ये तोशाम रोड पर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहे थे। जांच में इनके पास से किसी तरह के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह बॉर्डर क्रॉस करके बांग्लादेश से आए थे। हालांकि इन्होंने यह नहीं बताया कि किसने इन्हें बॉर्डर क्रॉस कराया। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि इन्हें वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। तब तक इन्हें दिल्ली स्थित बांग्लादेशी कैंप में डाला जाएगा।
Advertisement




