रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अगर आप वीकेंड पर हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे है तो जरा रुक जाए। हिमाचल प्रदेश के कुछ चुनिंदा और पसंदीदा इलाकों के हालात सामान्य नहीं है। अगर आप हिमाचल पहुंच भी जाते है तो बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की भीड़ बहुत बढ़ गई है जिसके कारण मनाली, रोहतांग, अटल टनल, भरमौर, डलहौजी, सोलन, कसौली जैसे मशहूर स्थानों में टूरिस्ट फंसे हुए है। शुक्रवार को ही यहां के होटल पैक हो गए है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट व्हीकल आने के कारण जाम लग गया है और पार्किंग के लिए जगह नहीं है।
Advertisement




