रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मंगलवार सुबह पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक बस से टकराकर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार श्रद्धालु लंगर सेवा के लिए जा रहे थे।
बस से ट्रक टकराने के बाद कुछ श्रद्धालु चलते ट्रक से कूद गए थे, जिससे 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है।



ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ-साथ लंगर का सामान भी भरा हुआ था, जिसमें एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर रखे थे। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ, नहीं तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।
Advertisement


