रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे मंगलवार चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए।
हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 16 लोग झुलस गए। एक मौत की पुष्टि हो चुकी है लेकिन जिंदा जलने से 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका है। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और फायर कर्मियों के अनुसार मौत का आंकड़ा 15 से भी ज्यादा हो सकता है। हालात यह है कि बस की बॉडी इतनी गर्म है कि शव नहीं निकाल पा रहे। कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि इस हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। हादसे में 16 घायल थे, जिन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया है। बस में बाकी बची सवारियों की बॉडी है। हादसे का शिकार ह खरीदी गई थी।


