रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत को दहलाने की कोशिश नाकाम करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के कमरे से 300 किलो आरडीएक्स बरामद की है।
पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान आरडीएक्स समेत AK-56 और कारतूस भी बरामद किए है। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। आदिल पहले अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा था।

Advertisement


