रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बिहार चुनाव में NDA की सरकार बनना लगभग तय हो चुका है। NDA महागठबंधन से काफी बढ़त बनाए हुए है जिससे NDA के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
उधर पंजाब के तरनतारन में आप के उम्मीदवार हरमीत संधू की जीत भी तय हो चुकी है। वह 11 हजार वोटो से बढ़त बनाए हुए है। संधू की बढ़त को देखते हुए अकाली दल की उम्मीदवार मतगणना केंद्र छोड़ चुकी है। बिहार की बात करें तो 242 सीटों के रुझान में NDA 194 और महागठबंधन 44 सीटों से आगे है। JDU पिछली बार 43 सीटों पर सिमट गई थी जबकि इस बार 75 से ज्यादा सीटों पर आगे है। भाजपा 89 सीटों पर बढ़त बनाते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस मात्र चार सीटों पर आगे है। 243 सीटो पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी अभी खाता नहीं खोल सकी है। NDA की लगातार बढ़त को देखते हुए CM ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


