रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना की लेडी डॉक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 3 लाख रुपए जीते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर 9 सवालों के सही जवाब दिए।
एनेस्थिसिया की डॉक्टर पूजा मल्होत्रा ने बताया कि वह 8 साल से इसकी कोशिश कर रही थी। इस बार KBC के 17वें सीजन में यह सपना पूरा हुआ। डॉ. पूजा ने कहा कि मेरा मकसद रुपए जीतने से ज्यादा KBC के मंच तक पहुंचना था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनसे बातें करना था।
Advertisement


