रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): इस साल सोने ने 1 लाख रुपए के निवेश को करीब 1.80 लाख बना दिया। यहां, 80% रिटर्न मिला। वहीं शेयर बाजार 1 लाख का निवेश करीब 1.11 लाख ही बना। इसमें 11% रिटर्न मिला।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2026 में सोना, शेयर और प्रॉपर्टी में 12 से 15% तक रिटर्न मिल सकता है। यानी, 1 लाख के निवेश पर करीब 15 हजार मुनाफा हो सकता है। दिसंबर 2020 में चांदी 56 हजार प्रति किलो के करीब थी। अब चांदी 2.3 लाख प्रति किलो के करीब चल रही है। यानी, 5 साल में चांदी ने 300% रिटर्न दिया है। वहीं 2025 में सिल्वर ने 150% से ज्यादा रिटर्न दिया है। दिसंबर 2024 में सिल्वर के दाम 85 हजार के करीब थे। जानकारों मुताबिक सिल्वर इस साल 2.70 लाख रुपए किलो के पार जा सकता है। यानी, इसमें भी सोने की ही तरह 15% से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
Advertisement


