रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चांदी आज यानी, सोमवार 29 दिसंबर को क्रैश हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हाई बनाने के बाद दाम 8% या करीब ₹21,000 प्रति किलो तक गिर गए।
चांदी सुबह 2.39 लाख रुपए पर खुली थी फिर 2.54 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। बाद में अचानक लुढ़क कर 2.33 लाख रुपए पर आ गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेजी से चढ़ी कीमतों में गिरावट की वजह जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने के संकेत से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स हैं। मार्जिन बढ़ना भी एक वजह है।
Advertisement


