रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग
से सगाई हो गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है।
रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है। रेहान की मंगेतर अवीवा, दिल्ली के बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं। अवीवा की मां नंदिता ने ही कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन किया था।
Advertisement


