रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां एक खाली प्लाट से तीन टुकड़ों में युवक का शव मिला है। आधा शरीर ड्रम में डाल रखा था।
घटना लुधियाना के जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट की है जहां से एक युवक की शव टुकड़ों में मिला है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। मुंबई से लौटने के बाद वह अपने घर पर केवल 15 मिनट के लिए ही रुका और इसके बाद चला गया। जिसके बाद आज सुबह टुकड़ों में उसकी लाश खाली प्लाट से मिली।



मरने वाले का शव तीन हिस्सों में है। इलाका पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। दविंदर के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।


