रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अभी तक कम से कम 9 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि सिरमौर के DC प्रियंका ने की है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा बस के स्किड होने से हुआ है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पा

या है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। यह हादसा दोपहर बाद पौने 3 बजे सिरमौर के हरिपुरधार बाजार से करीब 100 मीटर पहले हुआ। बस में कुपवी (शिमला) और हरिपुरधार क्षेत्र (सिरमौर) के लोग सवार थे।
Advertisement


