रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):

पंजाब के होशियारपुर के अधीन आते हरियाणा में एक जानी मानी कुटिया के सेवादार की निर्मम हत्या कर दी गई। सेवादार का शव खून से लथपथ कुटिया के कमरे में मिला जिसे बाहर से ताला लगा रखा था।
मृतक सेवादार की पहचान जीवन कुमार के रूप में हुई है। जीवन के दामाद अश्वनी कुमार निवासी शाम चौरासी ने बताया कि उसका ससुर गांव अतवारापुरा में स्थित संत बाबा गुरबचन दास जी की कुटिया में बतौर सेवादार थे। उन्होंने कहा कि जीवन कुमार कुटिया में नहीं मिल रहे थे जिनकी तलाश जंगलों में भी की गई। इसी दौरान कुटिया के ताला लगे कमरे का ताला तोड़ कर देख तो जीवन कुमार का शव अंदर खून से सना पड़ा था। आरोप है कि कुटिया में आने जाने वाले मनबीर सिंह मन्ना पुत्र अमरनाथ निवासी रायपुर को आखिरी बार कुटिया से जाते देखा गया था जो अब फरार है। थाना हरियाणा की पुलिस ने मन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


