रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में धुंध के कारण शनिवार देर रात हादसा हो गया। जीरो विजिबिलिटी के कारण शहर के डीएवी कॉलेज के पास एक कार गंदे नाले में जा गि
री।
जैसे ही कार नाले में गिरी तो राहगीर लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद कार सवार व्यक्ति को बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
Advertisement

