रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने रविवार सुबह केसर धामी नाम के युवक की हत्या करने वाले दो शूटर्स का एनकाउंटर कर दिया। शूटर्स ने युवक की हत्या करने के लिए जो पिस्टल छिपाए हुए थे वह दोबारा से उठाने आए थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई जिसके बाद पुलिस ने संत बाबा भान सिंह यूनिवर्सिटी (padhiana. Distt jalandhar) में घेराव करके शूटर्स को पकड़ने चाहा तो दोनों ने छिपाए
हुए हथियार निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
एसएसपी जालंधर रूरल हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि बीते दिन आदमपुर के सोडिया गांव के रहने वाले केसर धामी नाम के युवक की आदमपुर में ही सिर पर गोली मार कर हत्या की गई थी। इस मामले में थाना आदमपुर में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी। सीआईए स्टाफ रूरल के इंचार्ज पुष्प बाली को डीएसपी (डी) इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में इनपुट मिले थे कि केसर की हत्या करने वाले शूटर्स ने वारदात के बाद संत बाबा भान सिंह यूनिवर्सिटी के पास पिस्टल छिपा दिए थे जिसे वह दोबारा किसी वारदात ने इस्तेमाल करने के लिए निकालने आ रहे है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्प बाली ने अपनी टीम के साथ ट्रेप लगा लिया। इसी दौरान दोनों शूटर्स आए जिन्हें हथियार निकालने का समय दिया गया। जैसे ही दोनों ने छिपाए हुए हथियार निकाले तो पुलिस ने दोनों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन शूटर्स ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिस की सरकारी गाड़ी पर लगी जबकि दूसरी पेड़ पर लगी। एक गोली पुलिस मुलाजिम के काफी करीब से निकली जिसके चलते पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में जब गोलियां चलाई तो दोनों शूटर्स की टांगों को निशाना बना कर उन्हें दबोच लिया गया। एसएसपी विर्क का कहना है कि शर्ट्स को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसमें से एक शूटर जस्सा निवासी डरोली गांव आदमपुर का ही बताया जा रहा है।


