रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है।

जालंधर के रामामंडी बाजार में सरेआम आमने सामने से गोलियां चल गई। गोलियों की दड़-दड़ाहात सुन इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी अनुसार रामामंडी बाजार से निकल रही फार्च्यूनर गाड़ी पर एक्टिवा सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी के दरवाजे पर गई लेकिन इसी दौरान गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने भी उनपर गोलियां चला दी। ऐसे में एक्टिवा सवार शूटर्स एक्टिवा छोड़ भाग गए। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शूटर्स की एक्टिवा और गाड़ी कब्जे में ले ली है। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि इलाके में दहशत का महौल है। जिस समय गोलियां चली तब बाजार लोगों की भीड़ से भरा हुआ था।
Advertisement


