

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में मंगलवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गैंगस्टरों की कार घेरी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान 11 राउंड फायरिंग हुई।
जिसमें एक कॉन्स्टेबल की छाती पर गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से उसकी जान बच गई। वहीं 2 गैंगस्टरों को भी गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें और उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच के मुताबिक इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में कैमिस्ट शॉप पर फायरिंग की थी। इसके अलावा जालंधर में भी फॉर्च्यूनर पर फायरिंग की थी। उन्होंने मोहाली व जयपुर में भी कार छीनने की कोशिश की थी। बुधवार सुबह भी वह एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने के लिए आए थे। उन्होंने मालिक से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।


