रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त हत्या हुई, स्टोर मालिक अपनी शॉप खोल रहे थे। तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद हमलावरों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस मामले को फिरौती के एंगल से भी खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक में बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणबीर सिंह बेदी सुबह करीब 8 बजे अपना मेडिकल स्टोर खोल रहे थे, उस समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। रणबीर सिंह बेदी के सिर में गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अमृतसर रेफर किया गया, जहां जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।


