रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में बेटे की बेइज्जती से आहत पिता ने सुसाइड कर लिया। घर के पास दबंग परिवार के घर शादी समारोह था। बेटा ई-रिक्शा लेकर आ रहा था। जगह न होने पर उसने शादी वाले घर में जाकर गाड़ियां हटाने को कहा।
घटना गुरदासपुर की है। गाड़िया हटाने का सुन दबंग परिवार के सदस्य भड़क गए और बेटे की जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी मिलते ही पिता मौके पर छुड़ाने पहुंचा, बेटे की पिटाई होते देख वह हमलावारों से मिन्नते करने लगा कि उसके बेटे को छोड़ दो, लेकिन आरोपियों ने पिता के सामने ही जमकर पिटाई की और दोनों को बइज्जत किया। इसके सदमे में पिता ने घर आकर जहर खा लिया। वहीं युवक की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना 2 फरवरी की है। 3 फरवरी को परिवार के बयान दर्ज न होने के कारण शव को पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। आज (4 फरवरी को) परिवार के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ। मृतक की पहचान राजिंदर कुमार (55) के नाम से हुई, जो मोहल्ला ओंकार नगर में रहता था। सिटी थाना पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


