रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को जालंधर में आप नेता की गोलियां मार कर हत्या की गई थी लेकिन आज यानी शनिवार सुबह होशियारपुर जिले में आते गढ़शंकर में 62 साल की बुजुर्ग महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

महिला सुबह के समय धार्मिक स्थल पर माथा टेक कर घर लौट रही थी। मृतका की पहचान रचना देवी पत्नी शाम लाल के रूप में हुई है। गोली किसने और क्यों मारी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Advertisement


