रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फरीदकोट में दो दोस्तों ने अपने एक साथी की किरच (धारदार हथियार) से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार-बुधवार मध्य रात को चांद मैरिज पैलेस के बाहर पेश आई। जहां ये सभी एक विवाह समारोह में शामिल थे। दो दिन इसी विवाह से संबंधित जागो पार्टी के दौरान आपस में हुई कहासूनी की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
मृतक की पहचान न्यू कैंट रोड निवासी दिलप्रीत सिंह (28) के रूप में हुई और इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता गुरप्यार सिंह के बयान पर मृतक के दो दोस्तों भान सिंह कालोनी निवासी खुशप्रीत सिंह और गांव पिपली निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement


