रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के रतन सिंह चौक क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर गोली

बारी की गई। सूचना के अनुसार, अपराधियों ने काउंसलर के आवास कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना के समय घर के अंदर काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई।
काउंसलर के पति इंदरजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने सामाजिक कार्य और युद्ध नशों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने उन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, जिनके विरुद्ध स्थानीय स्तर पर पहले से ही शिकायतें दर्ज थीं। इंदरजीत का कहना है कि संभवतः इसी पुरानी रंजिश के चलते आज यह जानलेवा हमला किया गया।


