रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काफिला छोड़ सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले। आमतौर पर पीएम के काफिले में 12 से 15 गाड़ियां रहती हैं। अब एक गाड़ी में पीएम जबकि दूसरी गाड़ी में SPG और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी ने अपनी जान जोखिम में डाल कर देश वासियों को यह संदेश दिया कि पेट्रोल और डीजल का कम से कम इस्तेमाल किया जाए। हालांकि इस फैंसले से लग था है कि कुछ बड़ा होने वाला है।
पीएम जनता से लगातार पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं। इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर दीं है। इसके इलावा भाजपा के 22 राज्यों के सीएम ने यह आदेश अपना लिया है। सभी बीजेपी राज्यों के सीएम ने अपनी सुरक्षा में लगी गाड़ियों को कम कर दिया है। जताया जा रहा है कि भारत भी जंग के शामिल होने लगा है या फिर पाकिस्तान के साथ जंग छेड़ सकता है।


