रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केलरम के तिरुवनंतपुरम में पूर्व सीएम घर रेड डालने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर सीपीआई समर्थकों ने हमला किया है।
12 सदस्यीय टीम ने आज सुबह बेकरी जंक्शन स्थित पी विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। मामला उनकी बेटी की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़ा हुआ है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

केरल हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की थी
इससे पहले मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके एक दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। कंपनी ने ED की जांच रद्द करने की मांग की थी। ED ने इस मामले में 2024 में केस दर्ज किया था।
CMRL ने 1.72 करोड़ रुपए वीणा की कंपनी को दिए
CMRL नाम की कंपनी ने 2018-19 के दौरान विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए भुगतान किया। आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी सॉफ्टवेयर या आईटी सर्विस दिए बिना फर्जी खर्च के तौर पर किया गया। इस खुलासे के बाद ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ED ने 2024 में दर्ज किया था PMLA केस
ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था। यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।


