रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है।
सिमरनजीत सिंह को चाहेडू के पास उनकी गाड़ी समेत रोका गया और उस पर फायरिंग कर दी गई। कुछ समय पहले ही मॉडल टाउन में सिमरनजीत सिंह पर फायरिंग की कोशिश हुई थी लेकिन उनका बचाव जो गया था। उस समय जोगा फोल्डीवाल का नाम सामने आया था लेकिन सूत्रों की माने तो यह हत्या कांड एक आरटीआई के विवाद को लेकर हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


