रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग में अब तक 21 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक है। हादसे के दौरान दर्दनाक और दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई। आग बुधवार सुबह 8.50 बजे लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई।

चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष मलिक ने कहा फायर टीम ने यहां से 37 लोगों को बाहर निकाला। बिल्डिंग की फायर NOC नहीं थी। होटल में 25 कमरे हैं। वहीं, हादसे के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर है। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।


