रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर के बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बटाला-गुरदासपुर रोड पर सिंबल चौक के पास दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्तौलों से एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement


