रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में लुटेरों ने एक प्रवासी की हत्या कर दी।
जानकारी अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे दो प्रवासी लांबड़ा के गांव कोटली के बस स्टैंड पर बैठे थे। इसी दौरान दो लुटेरों ने मोबाइल लूटने के लिए प्रवासी युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान एक प्रवासी का ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई जिसके बाद थाना लांबड़ा की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
Advertisement


