Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

राज्यसभा की टिकट न मिलने पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने इस्तीफा दिया, तत्काल प्रभाव से मंजूर, पंजाब चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे

Sponsor: Rozana MailJuly 24, 2026

CJP की सरकार के साथ मीटिंग: CJP ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं, सरकार ने सोचने का कल तक का समय लिया, मुआवजा और प्रदर्शकारियों पर दर्ज केस वापिस लेगी सरकार

Sponsor: Rozana MailJuly 24, 2026

पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर पर केस: म्यूजिक कंपनी के मालिक को बंधक बना मारपीट करके पिस्टल दिखाया, पत्नी को दो करोड़ की गाड़ी देने के लिए डील करने को कह रहा था सिंगर

Sponsor: Rozana MailJuly 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • राज्यसभा की टिकट न मिलने पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने इस्तीफा दिया, तत्काल प्रभाव से मंजूर, पंजाब चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे
  • CJP की सरकार के साथ मीटिंग: CJP ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं, सरकार ने सोचने का कल तक का समय लिया, मुआवजा और प्रदर्शकारियों पर दर्ज केस वापिस लेगी सरकार
  • पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर पर केस: म्यूजिक कंपनी के मालिक को बंधक बना मारपीट करके पिस्टल दिखाया, पत्नी को दो करोड़ की गाड़ी देने के लिए डील करने को कह रहा था सिंगर
  • पंजाब के CA ने पत्नी के साथ मिल कर कार समेत नहर में छलांग लगाई, लावारिस कार मिलने पर दोबारा सर्च की तो शव मिले
  • CJP की दूसरी बार होगी सरकार से बातचीत, चार बार पहले बुला चुकी सरकार, दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, पुलिस ने आगे का प्लान भी पढ़ें
  • लुधियाना में चलती स्कॉर्पियो में युवक ने खुद को गोली मार खुदकुशी की, कार बेकाबू होकर साइन बोर्ड से टकराई
  • पंजाब पुलिस के ASI ने वीडियो बनाकर नहर में छलांग मारी, AAP उम्मीदवार के भाई पर महिला से झूठी शिकायत करके ब्लैकमेल के आरोप, पढ़ें
  • जालंधर से जम्मू जा रही बस ने वाहनों के बाद चार लोगों को कुचला, दो की मौत, लोगों ने बस को आग हवाले किया
  • गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल के गुर्गे का जालंधर में एनकाउंटर, दो हत्याओं के केस में वांटेड था, बदमाश और पुलिस की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हुई
  • जम्मू जाने वाली ट्रेन को ब्लास्ट करके उड़ाने की साजिश नाकाम, पंजाब में आतंकी संगठन से जुड़े 17 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री मिली, थाने पर भी किया था हैंड ग्रेनेड हमला
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Crime»पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर पर केस: म्यूजिक कंपनी के मालिक को बंधक बना मारपीट करके पिस्टल दिखाया, पत्नी को दो करोड़ की गाड़ी देने के लिए डील करने को कह रहा था सिंगर
Crime

पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर पर केस: म्यूजिक कंपनी के मालिक को बंधक बना मारपीट करके पिस्टल दिखाया, पत्नी को दो करोड़ की गाड़ी देने के लिए डील करने को कह रहा था सिंगर

Sponsored By: Rozana MailJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के मटौर थाने में मशहूर पंजाबी सिंगर  के खिलाफ मारपीट, जबरन बंधक बनाने और हथियार के इस्तेमाल के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मेलोडी हाउस म्यूजिक कंपनी के संचालक रेअमंत मरवाहा की शिकायत के आधार पर की है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि टी-सीरीज के साथ गानों की डील नहीं होने की रंजिश के चलते सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना मोहाली के सेक्टर-70 स्थित होमलैंड के एक फ्लैट में हुई। रेअमंत मरवाहा ने बताया कि वह पिछले करीब 5 वर्षों से मेलोडी हाउस नाम से म्यूजिक कंपनी चला रहे हैं। रेअमंत मरवाहा के मुताबिक, करीब 5-6 महीने पहले दिलप्रीत ढिल्लों ने टी-सीरीज में गानों की रिकॉर्डिंग की डील करवाने के लिए उनसे संपर्क किया था। सिंगर की टी-सीरीज के अधिकारियों से बात भी करवाई, लेकिन किसी कारण से यह डील सिरे नहीं चढ़ सकी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी बात को लेकर दिलप्रीत ढिल्लों उनसे नाराज था। 22 जुलाई की रात वह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के सेक्टर-70 स्थित फ्लैट में मौजूद थे। वहां उनका दोस्त युग भी बैठा हुआ था। इसी दौरान दिलप्रीत ढिल्लों वहां पहुंच गया।

मुझे 1-2 करोड़ की गाड़ी खरीदकर पत्नी को देनी है: शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि दिलप्रीत ढिल्लों ने उनसे बहस शुरू कर दी। उसने कथित तौर पर कहा कि वह टी-सीरीज या किसी अन्य कंपनी के साथ उसकी डील करवाए, क्योंकि उसे अपनी पत्नी को 1-2 करोड़ रुपए की गाड़ी खरीदकर देनी है। रेअमंत के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी मजबूरी बताई तो सिंगर गुस्से में आ गया और उनके साथ हाथापाई करने लगा।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी दिलप्रीत ढिल्लों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी ने कथित तौर पर उनका कॉलर पकड़कर उन्हें दूसरे कमरे में खींच लिया और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उनके पेट, पसलियों और शरीर के अन्य हिस्सों पर लातें मारी गईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दिलप्रीत ढिल्लों ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और उनकी तरफ तान दी। पिस्टल तानकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप: रेअमंत मरवाहा के अनुसार आरोपी ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उनके शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। पुलिस द्वारा दिलप्रीत ढिल्लों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सिंगर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

राज्यसभा की टिकट न मिलने पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने इस्तीफा दिया, तत्काल प्रभाव से मंजूर, पंजाब चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे

Sponsor: Rozana MailJuly 24, 2026

पंजाब के CA ने पत्नी के साथ मिल कर कार समेत नहर में छलांग लगाई, लावारिस कार मिलने पर दोबारा सर्च की तो शव मिले

Sponsor: Rozana MailJuly 24, 2026

लुधियाना में चलती स्कॉर्पियो में युवक ने खुद को गोली मार खुदकुशी की, कार बेकाबू होकर साइन बोर्ड से टकराई

Sponsor: Rozana MailJuly 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • राज्यसभा की टिकट न मिलने पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने इस्तीफा दिया, तत्काल प्रभाव से मंजूर, पंजाब चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे
  • CJP की सरकार के साथ मीटिंग: CJP ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं, सरकार ने सोचने का कल तक का समय लिया, मुआवजा और प्रदर्शकारियों पर दर्ज केस वापिस लेगी सरकार
  • पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर पर केस: म्यूजिक कंपनी के मालिक को बंधक बना मारपीट करके पिस्टल दिखाया, पत्नी को दो करोड़ की गाड़ी देने के लिए डील करने को कह रहा था सिंगर
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,345

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,170

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,634

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,446
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.