रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में पंजाब पुलिस की लेडी इंस्पेक्टर के साथ रेप, एमएमएस बनाने, ब्लैकमेल करने और फिर धमकियां देकर बार बार रेप करके तीन बार अबॉर्शन करवाने का मामला सामने आया है।
लेडी इंस्पेक्टर का आरोप है कि पंजाब पुलिस के ही सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया। यह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। लेडी इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- साल 2023 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जब बात आगे बढ़ी तो आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने मुल्लांपुर मिलने बुलाया। यहां पर होटल में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में पहली बार रेप किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। लेडी इंस्पेक्टर ने कहा कि वह आरोपी की हरकतों से पूरी तरह टूट गई थी। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर की मां को उसने रो-रोकर अपनी पूरी कहानी बताई, तो आरोपी की मां ने अपने बेटे का साथ देते हुए बात को दबाने की कोशिश की और कहा कि शोर मचाने या पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है, मैं तुम दोनों की शादी करवा दूंगी। लेडी इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर ने उक्त न्यूड़ वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी दी। काफी समय तक वह मानसिक रूप से परेशान रही लेकिन अब पुलिस में शिकायत दी।


