रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड जीत लिए हैं। रात 8:56 बजे जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने विमेंस 48 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। उसके बाद 9:11 बजे हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 kg में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराया और दूसरा गोल्ड दिलाया।
इन दो गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में 9वें स्थान पर है। उसके पास 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित 19 मेडल हैं।
Advertisement


