रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में मेयर एवं नॉर्थ हल्के के नए इंचार्ज विनीत धीर की शुक्राना यात्रा में बवाल हो गया। मेयर की रैली में शामिल भाना और अमन-फतेह गैंग जैसे ही श्री देवी तालाब मंदिर में आमने सामने हुआ तो एक पक्ष से गाली निकालने के बाद दोनों में हाथी पाई हो गई।
मंदिर की गरिमा को भंग करते हुए दोनों गैंग ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। यह सारा उस समय हुआ जब रैली में पुलिस भी मौजूद थी। हालांकि इस विवाद के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया है। बता दें कि नॉर्थ हल्के का इंचार्ज बनने के बाद भाना और अमन-फतेह गैंग अलग अलग समय में विनीत धीर को मिल कर उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। बता दें कि भाना ग्रुप कन्नू गुज्जर और दलबीरा के साथ चलता है जबकि अमन फतेह गैंग रोकी से संबंधित है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


