रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है।
जालंधर के भार्गव कैंप में मंगलवार देर शाम अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी अनुसार एक्साइज विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की तस्करी की जा रही है। ऐसे में एक्साइज टीम ने तुरंत वहां रेड करनी चाही तो शराब का अवैध धंधा करने वालों ने टीम पर गोलिया चला दी। मुलाजिमों ने भाग कर अपनी जान बचाई। गोलियां चलने से इलाके के लोग घरों से बाहर निकल आये। फिलहाल गोली लगने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिन बदमाशों ने फायरिंग की उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल हुआ है।
Advertisement


