रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 80वें आजादी दिवस पर चल रहे जिला स्तरीय समारोह दौरान मुख्य अतिथि पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जिला जालंधर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।
सोमवार को स्कूलों के साथ साथ कालेज भी बंद रहेंगे। मोहिंदर भगत ने समारोह में अलग अलग प्रोग्राम में पेशकश करने वाले स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों की प्रशंसा की और कहा कि विद्यार्थियों की पेशकश के कारण जिला स्तरीय इस समारोह को चार चांद लग गए।
Advertisement


