रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में अकाली+भाजपा गठबंधन की जीत हुई है। PU छात्र संघ के प्रधान पद पर ABVP के अंकित बिधान की जीत हुई है। अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने उन्हें चुनाव में समर्थन दिया था।
अंकित पहली बार प्रधान बनेंगे। पिछली बार ABVP से गौरववीर सोहल प्रधान थे। पिछली बार उन्हें अकाली दल का समर्थन नहीं था। इस चुनाव में वहीं AAP का स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की NSUI तीसरे नंबर पर रही है। नए प्रधान बने अंकित विधान ने AAP का चुनाव चिन्ह झाडू तोड़कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये जेन-जी की जीत है।
Advertisement


