रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अड्डा होशियारपुर चौक नजदीक भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक की गाड़ी से करीब 8 लाख रुपए की चोरी हो गई।
दरअसल भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक सरणपाल सिंह दुकान बंद करके घर वापिस लौट रहे थे। श्री राम चौक पर उन्हें लगा कि गाड़ी का एक टायर पेंचर हो गया है। वह पेंचर लगवाने के लिए केसर पेट्रोल पंप रुके और जैसे ही गाड़ी से उतर कर पेंचर लगवाने लगे तो एक्टिवा सवार दो युवक काफी चालाकी से उनकी गाड़ी का दरवाजा खोल कर कैश वाला बैग लेकर फरार हो गए। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर और थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार मौके पहुंचे। पुलिस पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो आरोपी सीसीटीवी में कैद हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


