रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सुदामा विहार में पेड़ से लटकती लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। जैसे ही सैर कर रहे लोगों ने शव लटकता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद थाना सात की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान बराती लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया गया तो पता लगा कि व्यक्ति यूपी का रहने वाला जो सुदामा विहार में किराए के मकान में रहता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि व्यक्ति की पत्नी की मौत हो जाने के बाद से वह परेशान था। उसकी कोई औलाद भी नहीं थी और लेबर का काम करता था।
Advertisement


