रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पूर्व वन एवं वन्यजीव एवं श्रम मंत्री रहे

भगत चुन्नी लाल का देहांत हो गया है। वह आप सरकार के मंत्री महिन्द्र भगत के पिता थे। भगत चुन्नी लाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल की सरकार दौरान 2012 से लेकर 2017 तक वह पंजाब वन एवं वन्यजीव एवं श्रम मंत्री रहे। स्वर्गीय भगत चुन्नी लाल के देहांत के बाद राजनीतिक के साथ साथ सामाजिक दायरे में शोक की लहर है। इनका अंतिम संस्कार वीरवार शाम पांच बजे बस्ती शेख (मॉडल हाउस) में होगा।
Advertisement


