रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर हाइट्स- 2 के डी ब्लॉक में एक 24 साल की युवती ने छत से छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली। जैसे युवती नीचे गिरी तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन युवती दम तोड़ चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

बताया ताया जा रहा है कि युवती अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि युवती ने मानसिक परेशानी की वजह से सुसाइड किया। हालांकि पुलिस द्वारा मृतका का मोबाइल जप्त कर लिया है। युवती की पहचान जैसमीन के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के लिए पुलिस डी ब्लॉक के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है।
Advertisement


