रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ।

इसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके से मस्जिद के बाहर का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और एक दीवार भी गिर गई। कोहाट के सरकारी अस्पताल के अधिकारी ताहिर अली शाह ने बताया कि अस्पताल में 15 शव और 50 से ज्यादा घायलों को लाया गया। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। अस्पताल में कम से कम 25 घायलों का इलाज चल रहा है।
Advertisement


